Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला
07-Oct-2022 09:56 AM
PATNA : दशहरा का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार में अलग-अलग घटनाओं में डूबने की वजह से लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है. बिहार के अंदर मूर्ति विसर्जन और इस दौरान नदियों में नहाने को लेकर इन लोगों की मौत हुई है. पटना और बेगूसराय में सबसे अधिक तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर में दो, गोपालगंज और सुपौल जिले में भी एक-एक व्यक्ति की मौत डूबने की वजह से हुई है.
मूर्ति विसर्जन के दौरान कई जगह से हादसे की खबरें सामने आई है. पटना के सबलपुर में तीन लोग गंगा नदी में डूब गए, जबकि बाकियों को स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बचाया जा सका. भोजपुर के उदवंतनगर थाना इलाके के असली गांव में भी विसर्जन के दौरान दो युवक डूब गए. इनकी पहचान 14 साल के रोहित और 18 साल के प्रेम के तौर पर की गई है.
उधर गोपालगंज के विजयपुर थाना इलाके में भी विसर्जन के दौरान एक युवक गोलू कुमार की मौत हो गई, वह खापे गांव का रहने वाला था. बेगूसराय में एक युवती की भी डूबने से मौत हुई है. उसे बचाने गए एक युवक की भी जान डूब कर चली गई है. सुपौल में कोसी नदी के अंदर किशोर नाम के एक युवक की डूबने से मौत हुई है.