ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Home / news / बिहार : डीटीओ रहे दो अधिकारियों पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग का...

बिहार : डीटीओ रहे दो अधिकारियों पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

11-Feb-2022 09:31 AM

PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्यवाही की है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तरफ से पहले ही इन दोनों अधिकारियों के ऊपर नकेल कसी जा चुकी है. जहानाबाद के तत्कालीन बीडीओ रहे अजय कुमार ठाकुर और मुजफ्फरपुर के डीटीओ रह चुके रजनीश लाल के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस ने पहले ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही करते हुए छापेमारी की थी.


मुजफ्फरपुर के डीटीओ रह चुके रजनीश लाल के खिलाफ विजिलेंस ने 24 जून को छापेमारी की थी और उनके पटना स्थित घर से तलाशी के दौरान एक क्या ₹100000 कैश और 50 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी बरामद की थी. इसके अलावा उनके बैंक लॉकर से भी 2000000 रुपए की ज्वेलरी मिली थी. निगरानी की कार्यवाही अभी भी जारी है लेकिन ईडी ने अब उनके खिलाफ एक केस दर्ज कर लिया है.


उधर, जहानाबाद के तत्कालीन डीटीओ रहे अजय कुमार ठाकुर पर भी ईडी ने अपना शिकंजा कस लिया है. अजय कुमार ठाकुर के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर केस दर्ज किया गया है. बीते साल नवंबर महीने में विजिलेंस ने अजय कुमार ठाकुर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी. तब अजय कुमार ठाकुर जहानाबाद के डीटीओ थे. इसके पहले वह पटना के डीटीओ रह चुके थे और उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे. 


अजय कुमार ठाकुर के यहां छापेमारी में उनके बैंक खातों के अंदर 9000000 रुपए जमा होने और ₹700000 का इन्वेस्टमेंट इंश्योरेंस में किए जाने की बात सामने आई थी. इसके अलावा पटना के साथ-साथ रांची जमशेदपुर और मुजफ्फरपुर में उनके कई भूखंडों के बारे में भी जानकारी मिली थी. अब इन दोनों के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.