दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-May-2022 12:06 PM
KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दो सीएसपी संचालकों से 7 लाख रुपए लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों सीएसपी संचालकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सालमारी ओपी क्षेत्र के नवरंगा जयराम चौक की है। घायल दोनों सीएसपी संचालकों को बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
दोनों घायलों की पहचान करण कर्मकार और अमित कर्मकार के रूप में हुई है। दोनों नवरंग मदनपुर गांव में सीएसपी सेंटर चलाते हैं। शुक्रवार की रात दोनों सीएसपी सेंटर बंद करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जब दोनों सीएसपी संचालकों ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
दोनों को आनन-फानन में बरसोई अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सघन जांच कर रही है।पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने के भरोसा दिलाया है।