जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
27-May-2022 05:28 PM
PATNA: आय से अधिक संपत्ति के मामले में SVU की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार भारती के ठिकानों पर छापेमारी की। SVU की टीम ने आरोपी डिप्टी सेक्रेटरी के कार्यालय और आरपीएस मोड़ स्थित उनके फ्लैट में अचानक धावा बोल दिया।
इस छापेमारी के दौरान डिप्टी सेक्रेटरी के बैंक लॉकर से डेढ़ करोड़ के जेवरात और लाखों की संपत्ति और निवेश के कागजात बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार उनके बैंक लॉकर से 1.5 करोड़ की ज्वेलरी के साथ 2 गोल्ड बिस्कुट भी बरामद हुआ है। फ्लैट से 1 लाख रुपया कैश भी SVU की टीम को मिला है।
बता दें कि साल 2002 में शैलेंद्र कुमार भारती ने बिहार सरकार की नौकरी ज्वाइन किया था। इसके बाद कई पदों पर रहते हुए उन्होंने आय से अधिक अकूत संपत्ति कमाई। नौकरी में रहते हुए वे भ्रष्टाचार में लिपत रहे। इसके बारे में निगरानी को लगातार जानकारी मिल रही थी। SVU की टीम ने जांच में आरोप को सही पाते हुए 1 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया। जिसके बाद SVU ने ग्रामीण विकास विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार भारती के ऊपर शिकंजा कसा।