TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
17-Dec-2023 07:20 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार अवर लोक सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से दारोगा बहाली यानी एसआई भर्ती की पीटी परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 6.60 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 1275 पदों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए राज्यभर में 613 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सबसे अलग या ख़ास बात यह है कि पहली बार परीक्षा में नकल को रोकने के लिए बीपीएसएससी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्तेमाल किया जाएगा।
वहीं, बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा 2023 में अभ्यर्थियों को यह सलाह दी गयी है कि वो अपने साथ एडमिट कार्ड, आधार, वोटर आईडी कार्ड या कोई भी फोटो वाला वैलिड सरकारी आईडी कार्ड लेकर जरूर आए। 613 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा पहले पहुंचना जरूरी है और आधा घंटा पहले इंट्री बंद कर दी जाएगी। मतलब कि,पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 से 12:00 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 4:30 तक होगी।
मालूम हो कि, बिहार अवर सेवा आयोग ने निकाली गई 1275 सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए परीक्षा करा रही है। इस परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस को भी सुचिता के लिए इस्तेमाल में लिया जा रहा है। अगर कोई गड़बड़ी करते पकड़ा जाता है तो AI उस अभ्यर्थी को पहचान लेगा और तुरंत ही उसे परीक्षा सेंटर से बाहर कर दिया जाएगा। अनुचित सामाग्री का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर तीन साल के लिए आयोग की परीक्षा में 'डिबार' कर दिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, बुकलेट वायरल करने से रोकने के लिए आयोग ने हर क्वेश्चन पेपर में यूनिक आईडी कोड दिया है। इससे पता चल जाएगा कि वायरल हो रहा फोटो किस अभ्यर्थी के और किस सेंटर से भेजे गए हैं। इसके अलावा 613 परीक्षा केंद्रों पर 16000 सीसीटीवी के जरिए आयोग के कमांड कंट्रोल रूम से नजर भी रखी जाएगी। जरा भी गड़बड़ी देखे जाने पर तुरंत उस सेंटर को सूचित किया जाएगा।