Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
05-Apr-2024 11:26 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जिस दिन सड़क हादसों की वजह से यहाँ लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला भोजपुर से सामने आ रहा है। जहां पिकअप वैन में बैठकर एक शव का दाह संस्कार करने जा रहे लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस सड़क हादसे में कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के धनगाई थानाक्षेत्र अन्तर्गत पीरो -जगदीशपुर पर मार्ग पर अवरैया टोला गांव के समीप एक पिकअप वैन अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह पिकअप वैन शव यात्रा में जा रही थी। आईटी दुर्जघटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दर्जनभर लोग घायल हो गए। इस घटना में हादसे का कारण पिकअप वैन का चानक टायर फटना बताया जा रहा है।
वहीं, इस घटना में घायलों का इलाज जगदीशपुर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में 45 वर्षीय कृष्णा सिंह, 35 वर्षीय मिथलेश सिंह एवं 65 वर्षीय रामलाल सिंह शामिल हैं। सभी चरपोखरी के पड़रिया गांव के बताए जा रहे हैं। चरपोखरी के पडरियां गांव में राम लाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। ये सभी लोग पिकअप वैन से शव को लेकर दाह-संस्कार के लिए बक्सर जा रहे थे।
उधर, पीरो-जगदीशपुर पथ पर अवरैया टोला के समीप अचानक टायर फटने से पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर जगदीशपुर और धनगाई पुलिस मौके परपहुंच गई। तब सभी घायलों को जगदीशपुर अस्पताल भेजा गया। हादसे में सोनू कुमार, मदन सिंह, पवन व सोनू समेत कई अन्य को गंभीर चोटें आई है।