सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
04-Dec-2024 09:30 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में अपराधिक वारदात कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। इस बात अपराधियों ने सीतामढ़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मलमल्ला गांव में पूर्व के विवाद को लेकर गोलीबारी की गयी। इस दौरान चिमनी के मुंशी को गोली लग गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
मृतक की पहचान भनसपट्टी गांव निवासी 26 वर्षीय अशोक दास के रूप में की गयी है। जबकि एक अन्य युवक भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार चिमनी मालिक उमेश प्रसाद यादव और उसी गांव के विजय सिंह के बीच पूर्व से विवाद चलता आ रहा था।
इस बीच बुधवार की शाम विजय सिंह ने उमेश प्रसाद यादव की चिमनी पर पहुंचकर मजदूरों को धमकी देने लगा। जिसके बाद वह अपने दरवाजे पर आ गया। धमकी के डर से चिमनी मालिक उमेश प्रसाद यादव थाने में शिकायत करने के लिए स्कॉर्पियो से निकल पड़े। इसी बीच मोटरसाइकिल से पहुंचे विजय सिंह ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और ताब़ड़तोड़ गोलियां दागने लगा। इस बीच अपने मालिक उमेश यादव की जान बचाने के लिए सामने आए चिमनी का मुंशी अशोक दास की विजय सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी।
वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद विजय सिंह मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गोली का आवाज सुनकर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। वही सदर डीएसपी रामकृष्ण ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पिस्टल के साथ आरोपी विजय सिंह व उसकी पत्नी रीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।