मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-Dec-2024 05:43 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिन्दूपुर गांव स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप और गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार की देर शाम सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को यह सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हिंदुपुर गांव के वार्ड संख्या 8 स्थित एक घर से भारी मात्रा में गांजा और प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की खरीद बिक्री की जा रही है।
सूचना का सत्यापन करते हुए थानाध्यक्ष ने थाने में पदस्थापित दारोगा बालदेव राम, नरेंद्र कुमार सिंह को छापेमारी करने का निर्देश दिया। जब पुलिस की टीम तस्कर के घर पहुंची तो गाड़ी देखकर एक तस्कर भागने लगा। जिसके बाद भाग रहे तस्कर को वहां मौजूद पुलिस की टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया।
पकड़े गये तस्कर के घर की तलाशी ली गयी तो वहां से 100 एमएल का 492 पीस प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप और ढाई किलो गांजा बरामद किया गया। तस्कर की पहचान हिंदुपुर गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी गोपाल यादव के पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने धंधेबाज को जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।