ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime news: युवक की पीट-पीटकर हत्या, नहर किनारे बोरे में शव मिलने...

Bihar Crime news: युवक की पीट-पीटकर हत्या, नहर किनारे बोरे में शव मिलने से सनसनी

06-Dec-2024 06:36 PM

By Munna Khan

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके बदमाशों के लिए हत्या और लूट जैसे संगीन वारदात कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। ताजा घटना वैशाली से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में बांधकर नहर के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।


दरअसल, गोरौल थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीययुवक का शव बरामद किया गया है। शव एक बोरा में था। ग्रामीणों बताया है कि शव का हाथ-पैर बांधा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि युवक की पीट- पीटकर हत्या की गई है। युवक के शरीर पर जगह जगह ज़ख्म का निशान  थे।


मृतक की पहचान गांव के ही जगदेव राम उर्फ़ फुलकोबी राम के 32 वर्षीय बेटे संतोष कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार को जब ग्रामीण शौच के लिए नहर के किनारे गए तो शव को देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


ग्रामीणों बताया कि मृतक गरीब परिवार का था। उस परिवार को किसी से लड़ाई  झगड़ा भी नहीं था। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे है। पुलिस इस हत्या की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।