ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: दो करोड़ के सोना लूटकांड का खुलासा, वारदात में शामिल...

Bihar Crime News: दो करोड़ के सोना लूटकांड का खुलासा, वारदात में शामिल पांच शातिर बदमाश अरेस्ट

29-Nov-2024 03:24 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस ने 2 करोड़ के सोना लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और लूटा हुआ सोना और चांदी भी बरामद कर लिया है। एसपी अशोक मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा किया और एसआईटी को पुरस्कृत करने की बात कही है।


दरअसल, बीते 23 नवंबर को समस्तीपुर के पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक स्थित अनिल ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। 5 अपराधी ग्राहक बनकर आए और 102 डब्बों से आभूषण लूटेकर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े दो करोड़ के सोना लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।


पुलिस ने इसे चुनौत के रूप में स्वीकार किया और लूटकांड के खुलासे के लिए एसपी के निर्देश पर एसआईटी की गठन किय गया। एसआईटी की टीम लगातार अपराधियों के पीछे लगी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने ताजपुर से 5 अपराधियों को 4 देशी कट्टा और 3 बाइक के साथ गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटी हुई 559 ग्राम सोना और 750 ग्राम चांदी बरामद की है। गिरफ्तार अपराधियो ने पुलिस के सामने लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी अशोक मिश्रा ने मामले का खुलासा किया और एसआईटी को पुरस्कृत करने की बात कही है।


news image


news image