मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Oct-2024 04:26 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बीते रविवार को एक सिरफिरे युवक ने अपने छत पर चढ़कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी युवक हाथ में हथियार लेकर छत पर पहुंच गया और घंटों पिस्टल लहराता रहा। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने जो बात कही उसे सुनकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, रहुई बाजार में रविवार को गोतिया के बीच हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, इसी दौरान वीरबल साव के बेटे शंकर कुमार ने अपने घर की छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद हड़कंप मच गया था।
रहुई थाना पुलिस ने सोमवार को मेडिकल जांच के लिए आरोपी को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। इस दौरान विरवल साव और उसके बेटा शंकर कुमार के चेहरे पर किसी प्रकार की कोई पछतावा का भाव देखने को नहीं मिला। आरोपियो ने बताया कि उसके बेटा का दिल्ली में शराब पिलाकर और गला रेतकर गोतिया के लोगों ने हत्या कर दिया था।
पुलिस की ओर से इंसाफ नहीं मिला तो मोबाइल में शोले फ़िल्म देखकर गोली चलना सीखा और गोतिया के लोगों को मारने के लिए ही गोली चलाई थी लेकिन पुलिस द्वारा बहला फुसला कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने खुलेआम कहा कि अभी बदला पूरा नहीं हुआ है।