खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Nov-2024 04:58 PM
By SONU
KATIHAR: कटिहार में नशे के बढ़ते कारोबार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा बर्बाद हो रहे हैं। नशे के सौदागरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि उनके रास्ते में जो भी आ रहा है उसे वे गोली का निशाना बना रहे हैं। बदमाशों ने नशे के कारोबार का विरोध करने पर एक पूर्व पार्षद के भतीजे को गोली मार दी।
दरअसल, पूरा मामला सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 41 शरीफगंज मोहल्ले की है, जहां नशे के कारोबारियों ने पूर्व निगम पार्षद के भतीजे को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। शरीफगंज निवासी मो उमर के पुत्र 23 वर्षिय मो शमसाद उर्फ सोनू को गोली लगी है। घायल शमसाद उर्फ सोनू को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घायल के पिता मो उमर ने बताया कि शरीफगंज निवासी लाल खान पिछले कई वर्षों से नशे का कारोबार करता है और इस मामले में फरार भी चल रहा है। उसके बाद लाल खान का बेटा इस अवैध कारोबार को बड़े पैमाने पर कर रहा है। शमसाद आलम उर्फ सोनू शरीफगंज में बढ़ते नशे का विरोध करता था, जो उसे भारी पड़ा गया। नशे के कारोबारी लाल खान ने गोली चला दी, सोनू की छाती के पास लगकर निकल गई।
पूरे मामले पर उपमहापौर मंजूर खान और राजद के प्रदेश महासचिव मो ज़ाहिद ने बताया कि घायल वार्ड नम्बर 41 के पूर्व निगम पार्षद मो खालिद का भतीजा है। और इलाके में नशे का कारोबार पर अंकुश नहीं लगने का नतीजा है कि आज ये युवक गोली से घायल हुआ है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।