मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Dec-2024 01:02 PM
By First Bihar
Motihari News: बिहार में डीजीपी विनय कुमार के पदभार ग्रहण करते ही अपराधियो व माफ़ियाओं के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन शुरू हो गया है. मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई की है. एक साथ 100 फरार अपराधियो के घर कुर्की के लिए पुलिस पहुंच गई है. पुलिस जेसीबी लेकर फरार अपराधियों के घर पर दस्तक दी है.
100 अपराधियों के घर जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस
कुर्की के लिए जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस को देखकर कई अपराधियो ने सरेंडर भी कर दिया है. जिले के हरसिद्धि,फेनहारा ,छौड़ादानो सहित थाना की पुलिस एक साथ 100 फरार अपराधियो के घर कुर्की के लिए पहुंची है. एसपी के कुर्की अभियान से अपराधियो में हड़कंप मचा है. जिले में प्रथम बार ऐसा हो रहा कि सभी थाना पुलिस चिन्हित 100 से अधिक अपराधियो के घर एक दिन में कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची है.
दो अपराधियों ने किया सरेंडर-एसपी
मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे जिले में फरार अपराधियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है. एक साथ पूरे जिले में 100 से अधिक अपराधियो को चिन्हित कर कुर्की-जब्ती किया जा रहा है। कुर्की के लिए सभी थाना पुलिस फरार अपराधियो के दरवाजे पर पहुंच चुकी है। कुर्की की कार्रवाई होते देख हरसिद्धि व छौड़ादानो में दो अपराधियो ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है.