ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: नानी के घर आई महिला की बेरहमी से हत्या, मंदिर...

Bihar Crime News: नानी के घर आई महिला की बेरहमी से हत्या, मंदिर के पास शव मिलने से सनसनी

01-Dec-2024 02:28 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के कुकरौन नंबर एक में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि सत्संग मंदिर के पीछे एक महिला की लाश मिली है।


मृतका की पहचान 23 वर्षीय सोनी कुमारी के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही अपने ननिहाल आई थी। परिजनों के मुताबिक, बीते शुक्रवार शाम को सोनी शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की और पुलिस में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे, ग्रामीणों ने सत्संग मंदिर के पीछे सोनी की लाश देखी और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दो मफलर भी बरामद हुए हैं। पुलिस इस मामले में कई कोणों से जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।