Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
05-Dec-2024 04:51 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: नालंदा पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानपुर थाना क्षेत्र के डमर बीघा गांव से चार साइबर ठगों को 36 लाख 78 हजार 655 रुपये कैश, 16 मोबाइल फोन और अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है।
नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सोशल मीडिया पर फर्जी लॉटरी और लोन के विज्ञापन चलाकर भोले-भाले लोगों को ठगते थे। लॉटरी के नाम पर यह लोगों को एक वेबसाइट के जरिए जोड़ते और पैसा जमा करवाते थे। इसके अलावा, लोन प्रोसेसिंग फीस के नाम पर भी ये बड़ी रकम वसूलते थे।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिए प्रिवेंटेटिव रेट और पोर्टल के जरिए प्राप्त मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया, जिससे इस गिरोह का पता चला। इन अपराधियों ने केरला लॉटरी और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर फर्जी लिंक का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने इस गिरोह के नेटवर्क को समझाते हुए उन्होंने कहा कि यह एक कमीशन-बेस्ड सिस्टम पर काम करता था। इसमें कुछ लोग कस्टमर्स से बात करते थे, कुछ अकाउंट्स संभालते थे, और कुछ लोग पैसे निकालने का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है, और उनके उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल को भेजा जाएगा।
एसपी ने बताया कि पुलिस अन्य राज्यों के साथ समन्वय बनाकर जांच कर रही है, क्योंकि इस गिरोह के खिलाफ कई राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस द्वारा आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।