बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
25-Oct-2024 09:31 PM
By First Bihar
JAMUI: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब की बड़ी खेप आए दिन बरामद हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब शराब नहीं जब्त की जाती है और शराब तस्कर भी पकड़े जाते हैं। इस बार बिहार के जमुई जिले से विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी है हालांकि शराब के धंधेबाज भागने में सफल रहे। जमुई पुलिस ने कुल 1451 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि यदि बिहार में शराबबंदी है तब इतनी बड़ी खेप कैसे मिल रही है।
झारखंड बॉर्डर से सटे जमुई में झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सघन छापेमारी अभियान जारी है। इसी के तहत खैरा थाना क्षेत्र से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की गयी। गुरुवार देर रात मांगोबंदर पुल के पास से 1451 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया। 544.125 लीटर शराब को जब्त किया गया है हालांकि शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सतीश सुमन ने बताया कि चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एंटी लिकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसी अभियान के तहत खैरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां केंदुआ के पास अवैध शराब की एक बड़ी खेप की सूचना मिली थी।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया।
वाहन ने मांगोबंदर पुल के समीप बने बैरिकेड को टक्कर मार दी, जिसके बाद तस्कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो उसमें सब्जियों के बीच छिपाकर रखी गई 1451 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।एसडीपीओ सतीश सुमन ने आशंका जताई कि यह शराब की खेप त्योहारों को देखते हुए तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने इसे जप्त कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश जारी है। इस छापेमारी अभियान में खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शफीकुर रहमान, एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी विद्यारंजन सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शिवनारायण पासवान, नंदकिशोर सिंह, कमलेंद्र सिंह और खैरा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ इस प्रकार की और भी कार्रवाइयां करने की योजना बनाई है, जिससे चुनाव के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे।


बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...