ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

इंश्योरेंस क्लेम की साजिश का भंडाफोड़: शव की जगह पुतला जलाने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

युवक के शव की जगह डमी पुतला जलाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ। 50 लाख के कर्ज में डूबे दिल्ली के कपड़ा व्यापारी ने बीमा क्लेम पाने के लिए दोस्त के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

UP
पुतले का अंतिम संस्कार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट पर चिता पर शव की जगह डमीनुमा पुतला मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि 50 लाख के कर्ज के बोझ में दबे दिल्ली के कपड़ा व्यापारी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। इस साजिश का भंडाफोड़ होने पर दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। 


बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे एक अर्थी ब्रजघाट गंगानगरी के श्मशान घाट पर आई थी। जब दाह संस्कार का समय आया तब 30 साल के युवक के शव की जगह चिता पर डमीनुमा पुतला रखा हुआ मिला। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। चंद सेकंड में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने बिना देर किये दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। ये दोनों युवक लाश की आड़ में डमीनुमा पुतले का दाह संस्कार करने की साजिश कर रहे थे। लेकिन उससे पहले इस मामले का भंडाफोड़ हो गया। 


जब पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ की तब दोनों मनगढ़ंत कहानी बनाने लगा। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब दोनों ने सबकुछ उगल दिया। जिसके बाद  इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने बताया कि लाश की जगह डमीनुमा पुतले का दाह संस्कार करने श्मशान घाट पर दोनों आया हुआ था। दोनों की पहचान पालम दिल्ली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी कमल सोमानी और उसका दोस्त उत्तम नगर थाना के जैन कॉलोनी का रहने वाला आशीष खुराना के रुप में हुई है। दोनों ने दिल्ली के प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के करोल बाग निवासी धर्मराज के पुत्र अंशुल कुमार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत का बहाना बनाकर शव की जगह डमीनुमा पुतले का दाह संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचा था। 


पुलिस ने यह भी बताया कि जिस युवक की मौत होने की बात कही गयी थी, उसका कपड़े की दुकान है। वह 50 लाख के कर्ज में डूबा हुआ है। जिसे चुकता करने के लिए उसने एक साजिश रची थी। दुकान पर काम करने वाले नीरज से बहाना बनाकर उसके भाई अंशुल आधार और पेनकार्ड मंगा लिया था। जिनका दुरुपयोग करते हुए उसने करीब एक साल पहले अंशुल का टाटा एआई का इंश्योरेंस करा लिया था और उसकी नियमित किस्त अदा करता आ रहा था। कर्ज उतारने को लेकर रची गई साजिश के तहत वह अपने दोस्त के साथ अंशुल का पुतला कार में रखकर दाह संस्कार करने के मकसद से ब्रजघाट के श्मशान घाट में आया था। कमल सोमानी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अगर वह डमीनुमा पुतले का दाह संस्कार करने में सफल हो जाता तो उसके दाह संस्कार प्रमाण के आधार पर बीमा क्लेम लेकर अपना कर्ज चुका देता। लेकिन इस साजिश का भंडोफोड़ समय रहते हो गया।