ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Dharmendra death : धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी ने शेयर की घर की तस्वीरें, जानिए क्या दिखा ख़ास; प्रार्थना सभा में दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ। उनके निधन के बाद आज यानी 27 नवंबर को मुंबई में उनकी याद में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान बीजेपी नेता जगदम्बिका पाल हेमा मालिनी से मिलने उनके घर पहुंचे और धर्मेंद्र की तस्वीर के साम

Dharmendra death : धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी ने शेयर की घर की तस्वीरें, जानिए क्या दिखा ख़ास; प्रार्थना सभा में दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Dharmendra death : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लोगों के दिलों पर दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन ने न सिर्फ फिल्म जगत, बल्कि देशभर में मौजूद उनके करोड़ों प्रशंसकों को गहरे दुःख में डाल दिया है। आज यानी 27 नवंबर को उनकी याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें कई दिग्गज हस्तियों ने पहुंचकर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल भी मुंबई स्थित हेमा मालिनी के आवास पहुंचे और धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


जगदम्बिका पाल ने धर्मेंद्र की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और उनकी पत्नी व अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात कर उनकी ढांढस बंधाया। मुलाकात के बाद वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे श्रद्धांजलि देते और हेमा मालिनी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबी भावुक पोस्ट भी लिखी, जिसमें धर्मेंद्र के साथ जुड़ी अपनी यादें और उनकी महानता का उल्लेख किया।


उन्होंने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री के सदाबहार हीरो और ‘ही-मैन’ के रूप में मशहूर धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार सुनकर वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ऐसे कलाकार थे, जिनकी अभिनय क्षमता, व्यक्तित्व और सरलता ने उन्हें भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च प्रतीक बना दिया। उन्होंने याद किया कि कुछ दिन पहले ही हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन समारोह में उन्हें धर्मेंद्र से लंबी, आत्मीय और प्रेरणादायी बातचीत का अवसर मिला था। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र अत्यंत विनम्र, सहज, जीवंत और जिंदादिल व्यक्तित्व के धनी थे। वे केवल पर्दे पर ही नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन में भी असंख्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे।


जगदम्बिका पाल ने कहा कि धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पोस्ट में उल्लेख किया कि धर्मेंद्र की अद्वितीय प्रतिभा, सादगी और सदाबहार अंदाज के कारण वे हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहेंगे। उन्होंने प्रार्थना करते हुए लिखा—“प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोकाकुल परिवार और अनगिनत प्रशंसकों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”


आज आयोजित प्रार्थना सभा में भीगी आंखों और भारी माहौल के बीच धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी रहा। फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक, सभी ने उन्हें याद किया और कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। धर्मेंद्र की सरलता और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच ने उन्हें हर वर्ग के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया था। उनके निधन ने करोड़ों दिलों में एक ऐसा खालीपन छोड़ दिया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका सिनेमा, उनकी मुस्कान, उनकी ऊर्जा और उनकी अमर यादें हमेशा भारतीय सिनेमा के इतिहास में प्रकाशस्तंभ की तरह चमकती रहेंगी।