ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: पटना के जेठूली कांड का मुख्य आरोपी नेपाल बोर्डर से...

Bihar Crime News: पटना के जेठूली कांड का मुख्य आरोपी नेपाल बोर्डर से अरेस्ट, डेढ़ साल से दे रहा था चकमा

05-Dec-2024 07:04 PM

By First Bihar

PATNA: पटना पुलिस ने जेठूली कांड के मुख्य आरोपी उमेश राय को बिहार-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 8 मार्च, 2023 को हुई थी, जब पार्किंग विवाद के चलते जेठूली गांव में गोलीबारी हुई थी और तीन लोगों की मौत हो गई थी।


उमेश राय करीब डेढ़ साल से फरार था। पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन के आधार पर उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उमेश राय ने दावा किया कि वह घटना के समय घर पर पूजा में व्यस्त था और इस मामले में उसे फंसाया गया है।


पुलिस ने इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, एक की मौत हो गई है, तीन पर नो कोर्सिव लगा है और 7 अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की है।