मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Nov-2024 10:23 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: भोजपुर के आरा में दोस्तों के बीच विवाद के बाद चली गोली एक आठवीं के छात्र को जा लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
दरअसल, पूरा मामला भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णु नगर मोहल्ले की है, जहां आठवीं कक्षा के छात्र को गोली मारी है। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णु नगर मोहल्ले के अनिल कुमार पाल का 14 वर्षीय पुत्र शुभम पाल है, जो बाजार समिति गेट के पास दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी गोली चली और उसके जांघ में जाकर लग गई।
स्थानीय लोगों की माने तो मामला संदेहास्पद है। राहगीरों ने बताया गया कि छात्र अपने दोस्तों के साथ खड़ा था और ये लोग अवैध हथियार लिए हुए थे। उसी बीच आपस में ही गोली चली, जो कि छात्र शुभम पाल को छात्र को लग गई। उधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली कैसे चली और किसने चलाई है।