मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Dec-2024 08:25 PM
By First Bihar
BETTIAH NEWS: खबर बेतिया से है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने दो युवकों को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। वारदात बुधवार की शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई शांति चौक की है।
मृतकों की पहचान पूर्वी करगहिंया के वार्ड नंबर- 37 के रहने वाले रामाशीष साह के 22 वर्षीय बेटे मुन्ना कुमार और उसी गांव के रहने वाले वशिष्ठ साह के बेटे भिकोल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मछली का कारोबार करते थे। दोनों कहीं जा रहे थे, तभी बदमाशों ने बीच सड़क पर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक हत्यारे को लोगों ने खदेड़कर धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी युवक की पहचान मुन्ना खान के रूप में हुई है। फिलहाल डबल मर्डर के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार