मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Dec-2024 03:21 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने की जवाबदेही सबसे अधिक पुलिस पर है लेकिन आए दिन पुलिस पर शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगता रहा है। ताजा मामला नोखा थाना से जुड़ा हुआ है, जहां पर तैनात पुलिस कर्मी पर शराब माफिया से मिली भगत का आरोप लगा है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी दारोगा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है।
दरअसल, नीतीश सरकार ने राज्य में शराबबंदी कानून को लागू कर एक बड़ा फैसला लिया था और बिहार पुलिस पर कानून को सख्ती से लागू करने की जिम्मेवारी सौंपी थी। कई साल बीत जाने के बाद भी सुशासन की पुलिस पूर्ण शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हो रही है। ऐसे कई मामले सामने आए जब पुलिसकर्मी ही शराबबंदी का माखौल उड़ाते नजर आए।
शराब माफिया से मिलीभगत के आरोप में सासाराम कोर्ट के स्पेशल जज शैलेश कुमार पंडा ने नोखा थाना में स्थापित रह चुके दारोगा प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। कोर्ट ने कहा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अगर दारोगा प्रमोद कुमार सिंह कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।
जानकारी के मुताबिक, करीब 4 साल पहले के एक मामले में नोखा के तात्कालिक थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने शराब मामले में एक एफआईआर दर्ज किया था। इस FIR के अनुसंधान के क्रम में थाना में स्थापित दारोगा प्रमोद कुमार सिंह की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद कोर्ट के स्पेशल जज ने गिरफ्तारी आदेश जारी किया है।
विशेष लोक अभियोजक रमेश कुमार रमन ने बताया कि नोखा थाना में स्थापित रह चुके दरोगा पप्रमोद कुमार सिंह पर शराब माफियाओं से मिली भगत का आरोप है। इस मामले में स्पेशल जज ने गिरफ्तारी आदेश जारी किया है।