ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / Bihar Crime News: 3.75 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा एक्शन, बांग्लादेशी नागरिक...

Bihar Crime News: 3.75 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा एक्शन, बांग्लादेशी नागरिक समेत दो अरेस्ट

29-Nov-2024 09:54 PM

By SONU

KATIHAR: कटिहार पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से ठगी के एक बड़े मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी बांग्लादेशी है और दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।


क्या है मामला?

यह मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दर्ज कराया गया था। पीड़ित संतोष चौबे ने आरोप लगाया था कि उन्होंने गुलाम मुस्तफा (बांग्लादेशी) और सौगतो चाकी (पश्चिम बंगाल) को 3.75 करोड़ रुपये का चेक दिया था, लेकिन दोनों ने पैसे गबन कर लिए।


कैसे हुई गिरफ्तारी?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर पाया कि दोनों आरोपी कटिहार में छिपे हुए हैं। कटिहार पुलिस के सहयोग से एक संयुक्त अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को कटिहार के शाहिद चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।


फर्जी आधार कार्ड बनवाया

गिरफ्त में आया गुलाम मुस्तफा बांग्लादेश का रहने वाला है और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रह रहा था। वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार न कर सके जबकि दूसरा आरोपी सौगतो चाकी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। एसडीपीओ अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया है।