मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Dec-2024 02:46 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार के गया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीते 3 दिसंबर को एक दसवीं के छात्र के अपहरण की शिकायत विष्णुपद थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि यह अपहरण की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि खुद छात्र ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी।
जानकारी के मुताबिक, छात्र ऑनलाइन गेम पबजी खेलने का आदी हो गया था और वह काफी कर्ज में डूब गया था। इस कर्ज को चुकाने के लिए उसने अपने पिता से पैसे ऐंठने की योजना बनाई। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची और अपने पिता से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। डर के मारे छात्र के पिता ने 95 हजार रुपये उसके दोस्त के खाते में भेज भी दिए।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने शहर के एक मॉल से छात्र को बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्र ने अपना अपराध कबूल कर लिया और अपने दोस्त का नाम भी बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।