ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / Bihar Crime News: भूमि विवाद में जमकर गरजीं बंदूकें, अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी...

Bihar Crime News: भूमि विवाद में जमकर गरजीं बंदूकें, अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी से दहला इलाका; दो ट्रैक्टर को लगाई आग

30-Nov-2024 04:24 PM

By SONU

KATIHAR: कटिहार में जमीन पर कब्जा करने को लेकर जमकर बंदूकें गरजीं। दो पक्षों के बीच दर्जनों राउंड गोलियां चली। इस दौरान हुई बमबाजी के कारण पूरा इलाका थर्रा उठा। इस हिंसक झड़प में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हैं। 


दरअसल, यह पूरी घटना मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत स्थित पिनडा गांव की है। पीड़ित पक्ष की माने तो सरकारी आदेश के बाद कानून वह लोग खेत जोतने गए थे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान आरोपियों ने दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।


लगातार हो रही गोलीबारी के बीच एक शख्स की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। इस मामले में फिलहाल कुछ लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।