मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Dec-2024 10:20 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस बैंड बाजे के साथ शराब कांड के आरोपियों के घर पहुंची तो इस नजारे को देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस को बैंड बाजा के साथ देखकर पहले तो ग्रामीण हैरत में पड़ गए लेकिन बाद में उन्हें इसके पीछे की असली वजह पता चली।
दऱअसल, पुलिस ने शराब कांड में फरार अभियुक्तों के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाया है। श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुंवर एवं धनवंती देवी शराब कांड में 2016 से वांछित अभियुक्त है एवं 2016 से ही घर छोड़कर फरार हैं।
उधर, बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर बेतिया सदर 2 एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने दल बल के साथ उक्त दोनों अभियुक्तों के घर पर गाजे बाजे के साथ पहुंचे और आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। अगर इसके बाद भी दोनों आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी।
रिपोर्ट- संतोष कुमार