BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
22-May-2020 05:22 PM
PATNA : बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 118 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2105 हो गई है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 118 नए मरीज सामने आये हैं. बिहार में कोरोना के 118 मामले जो जिलों से सामने आए हैं. उनमें बेगूसराय से 17 नए केस की पहचान हुई है. मधेपुरा से 2 नए मरीज जबकि अरवल से एक मरीज की पुष्टि हुई है. समस्तीपुर जिले में 10 नए मरीजों की पहचान हुई है. नवादा जिले में 3 जबकि खगड़िया में 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. सुपौल में एक मरीज की पहचान हुई है. पटना से 9 नए मरीजों की पहचान हुई है, जबकि पूर्वी चंपारण से एक नए मरीज की पहचान हुई है. वैशाली जिले से एक, सारण से 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है. मधुबनी जिले से 34 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि कटिहार से 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. गोपालगंज से 9 मरीज पाए गए हैं.
बिहार में अब तक कुल 593 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 10 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया के दो-दो लोग शामिल हैं. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है.


