गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
02-Mar-2020 12:55 PM
By ASHMIT
PATNA : चुनावी साल में दूसरे राजनीतिक दलों की सक्रियता देखकर कांग्रेस की नींद टूट गई है. बिहार कांग्रेस संघर्ष का कार्यक्रम तय करने के लिए अपने नेताओं के साथ बैठक कर रही .है पार्टी के बिहार प्रभारी आज प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा की मौजूदगी में पार्टी के पूर्व सांसदों और विधायकों और महत्वपूर्ण नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. सदाकत आश्रम में हो रही इस बैठक में इस बात पर रणनीति बनेगी कि आखिर किन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाए.
कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि पार्टी ने अब तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम तय नहीं किया है. पार्टी के सभी प्रभारी जिला स्तर पर नेताओं के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे और उसके बाद आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा. मदन मोहन झा ने कहा है कि बिहार में उनकी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष पहले भी करती रही है और अब एक बार फिर से हम जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे.
बिहार के प्रभारी विजय कपूर ने कहा है कि आज ही कांग्रेस विधानमंडल दल की भी बैठक होगी जिसमें पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों के साथ भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी. बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर और अजय कपूर इस बैठक में शामिल होंगे.