समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
27-May-2020 07:17 AM
PATNA : कोरोना महामारी ने बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर संशय खड़ा कर दिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने डिजिटल इलेक्शन की संभावनाएं जताई थी लेकिन चुनाव आयोग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। हकीकत यह है कि विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक निर्वाचन आयोग की तरफ से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। विधानसभा चुनाव की तैयारी किसी भी राज्य में 5 से 6 महीने पहले शुरू कर दी जाती है लेकिन लॉकडाउन और कोरोना महामारी के कारण फिलहाल बिहार में यह संभव नहीं हो पाया है।
बिहार विधानसभा के चुनाव नवंबर महीने के आखिर तक पूरे हो जाने चाहिए लेकिन फिलहाल निर्वाचन आयोग की तरफ से इसको लेकर कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। मतदाता जागरूकता संबंधित काम से लेकर मतदाता सूची में सुधार का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। मतदाताओं का नाम जोड़े जाने, सुधार कराने या फिर हटाए जाने का काम चुनाव के कई महीने पहले शुरू हो जाता है लेकिन बिहार में अभी यह काम ठप्प है।
आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक जिस राज्य में चुनाव होने होते हैं वहां अन्य राज्यों से ईवीएम को लाया जाना। ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग और उसके बाद उसके मेंटेनेंस का काम शुरू किया जाता है। यह सारी प्रक्रिया भी 4 से 5 महीने पहले शुरू कर ली जाती है लेकिन बिहार में अब तक की ईवीएम को लेकर भी आयोग की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में हर तरफ चुनाव को लेकर संशय की स्थिति है अब इंतजार इस बात का है कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कब स्पष्टता के साथ कोई दिशा-निर्देश जारी करता है।