ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: चलती ट्रेन के सामने रील्स बना रहे थे दो दोस्त, चपेट में...

बिहार: चलती ट्रेन के सामने रील्स बना रहे थे दो दोस्त, चपेट में आने से दोनों की मौत

26-Aug-2022 08:55 AM

By RATAN KUMAR

KATIHAR: ट्रेन के सामने वीडियो बनाना दो नाबालिग दोस्त को काफी महंगा पड़ गया। राजधानी ट्रेन की चपेट में आने के कारण दोनों दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बारसोई थाना क्षेत्र के लहगरिया पंचायत के पास की है। हालांकि इस घटना की जानकारी रेल प्रशासन को मिलने से पहले ही मृतक के परिजनों ने दोनों के क्षत-विक्षत शव को उठाकर घर लेकर चले गए। इसलिए इस मामले में रेल प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहे थे। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर दोनों दोस्त डालते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों दोस्त का ये वीडियो आखिरी हो गया। 



मृतकों की पहचान मो रब्बानी के 18 साल के बेटे बरगद और मो मुस्तकीम के 15 साल के बेटे मो सरवर के रूप में की गई है। मृतकों के पिता ने बताया कि वे लोग लहगरिया पंचायत के वार्ड संख्या 5 के रहने वाले हैं। उनका छोटा बेटे मुस्तकीम सातवीं में पढ़ता था, जबकि बरगद मौलवी पढ़ाई पूरी करने के बाद बाहर पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले भी वह गांव आया हुआ था। दोनों दोस्त का घर आमने-सामने है। दोनों में काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों एक साथ गांव से निकले थे। लेकिन कुछ देर के बाद उनकी मौत की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि बरगद और सरवर सुबह से शाम तक एक साथ रहते थे। इस दौरान वो दोनों दोस्त खूब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला करते थे। आज दोनों दोस्त बारसोई रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर रेलवे ट्रैक पर पीछे से आ रही ट्रेन के सामने वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान दोनों दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों दोस्त के क्षत-विक्षत शव को परिजनों ने उठाकर गांव लेकर चले।



इस मामले में बारसोई आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद बिलाल हुसैन से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी। आरपीएफ बल घटनास्थल पर पहुंचे थे। लेकिन उस जगह पर आरपीएफ को कोई शव नहीं मिला। ना ही किसी की ओर से आवेदन दिया गया है।