ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

बिहार : छेड़खानी का विरोध करना ट्रैफिक जवान को पड़ा भारी, मनचले ने चाकू मारकर किया घायल

03-Sep-2022 02:34 PM

HAJIPUR : खबर वैशाली से आ रही है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने एक ट्रैफिक सिपाही को चाकू मारकर बूरी तरह से घायल कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक की है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी शख्स की जमकर पिटाई कर दी और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल ट्रैफिक जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास एक शख्स महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश कर रहा था। महिला आरोपी शख्स से बार बार बचने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान गांधी चौक पर तैनात ट्रैफिक जवान राजकिशोर सिंह की नजर छेडखानी कर रहे शख्स पर पड़ी। ट्रैफिक जवान राजकिशोर सिंह जब मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी उसके साथ छेड़खान कर रहा था।


युवक की इस करतूत का जब ट्रैफिक जवान ने विरोध किया तो उसने अपनी जेब चाकू निकाल कर हमला बोल दिया। हमले को रोकने के लिए जैसे ही ट्रैफिक जवान आगे बढ़ा चाकू उसके हाथ में जा लगी। इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।