ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग, युवक को लगी गोली

19-Mar-2024 03:52 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी बात-बात पर लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार दी।


दरअसल, दीपनगर थाना क्षेत्र के वियावानी गांव स्थित जेपी कॉलेज के पास के पास बदमाशों ने छात्र को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में घायल छात्र को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र के पैर में गोली लगी है। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।


बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय बबलू यादव मंगलवार को कॉलेज में पढ़ाई खत्म करने के बाद घर के लिए निकला था। इसी दौरान कुछ लड़कों ने उसके क्लास में पढ़ने वाले छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच लड़कों ने गोली चला दी और गोली बबलू के पैर में जा लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।