ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

बिहार: छापेमारी करने पहुंचे थानेदार की दबंगई, शराब कारोबारी का पता नहीं बताया तो चौकीदार को बेरहमी से पीटा

27-Jan-2023 05:55 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार की पुलिस नए नए कारनामे करने के लिए हमेशा से सुर्खियों में रही है। अभी हाल ही में एक बुजुर्ग शिक्षक पर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ लाठी बरसाने का वीडिया सामने आने के बाद पुलिस की खूब चर्चा हुई थी। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां एक थानेदार ने बुजुर्ग चौकीदार को बेरहमी से पीटा है। शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थानेदार ने शराब कारोबारी की जानकारी नहीं देने पर गुस्साए थानेदार ने वृद्ध चौकीदार के ऊपर लात घूसों की बरसात कर दी। घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव की है।


थानेदार की पिटाई से घायल हुए चौकीदार की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रघुनाथ पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजापाकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार को शराब कारोबार की जानकारी मिली थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर थानेदार पुलिस टीम के साथ छापेमारी करने गौसपुर पहुंचा था। इस दौरान थानेदार ने चौकीदार रघुनाथ पासवान को बुलाया और शराब कारोबारी के बारे में पूछा और जब चौकीदार ने जानकारी देने में असमर्थता जाहिर की तो थानेदार नीरज कुमार गुस्से से आगबबूला हो गया और चौकीदार की पिटाई शुरू कर दी। चौकीदार जबतक बुरी तरह से घायल नहीं हो गया थानेदार उसपर लात घूसे बरसाता रहा।


थानेदार की पिटाई से चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्द से कराह रहे चौकीदार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। पूरे मामले पर जब थानेदार से पूछा गया तो उन्होंने मारपीट की बात से इनकार करते हुए चौकीदार पर शराब कारोबारियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। बहरहाल, मामला चाहे जो भी हो लेकिन एक थानेदार द्वारा चौकीदार की बेरहमी से पिटाई करना कहीं से भी सही नहीं है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस को प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।