ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार : चैरिटेबल ट्रस्ट ने 50 गरीब बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा,...

बिहार : चैरिटेबल ट्रस्ट ने 50 गरीब बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा, IIT प्रवेश परीक्षा की करा रही तैयारी

12-Feb-2022 03:53 PM

PATNA : पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने कहा है कि उनके द्वारा 2018 में स्थापित ‘अवसर चैरिटेबल ट्रस्ट’ शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, स्वरोजगार समेत अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रही है। ‘अवसर चैरिटेबल ट्रस्ट’ के कल्याणकारी कार्यों को देखते हुए इसे आयकर विभाग द्वारा नियम “80 जी” के तहत छूट मिली हुई है। भारत सरकार के नीति आयोग तथा कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय द्वारा भी इसे कल्याणकारी कार्यों में जुडी संस्थानों के रूप में निबंधित कर मान्यता प्रदान दी गई है। अवसर ट्रस्ट हर साल करोड़ों रुपए जरूरतमंद लोगों की सेवा में खर्च करता है, जिसमें बड़े पैमाने पर छात्रवृत्ति और गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों का उपचार, गरीब बेटियों के विवाह आदि में लगातार सहायता प्रदान की जाती है।


कोरोना काल में पूरे देश भर से घर वापस लौटने वाले बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के निवासियों के भोजन, चिकित्सा आदि की व्यवस्था में अवसर ट्रस्ट ने अत्यंत ही उपयोगी एवं व्यापक जन सेवा का कार्य किया। कोरोना काल में एक बड़ी समस्या IIT, NIT और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के सामने आ खड़ी हुई। क्योंकि, सारे कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद हो गए थे। तब ट्रस्ट ने साइंस कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य और वर्तमान में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर के.सी. सिन्हा और मैथमेटिक्स गुरु रजनीकांत श्रीवास्तव के सहयोग से गरीब बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस आयोजित कर उन्हें गहन कोचिंग प्रदान की।


ऑनलाइन कोचिंग के फलस्वरूप 7 बच्चे आईआईटी रुड़की, आईआईटी बीएचयू, आईआईटी धनबाद, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद, एनआईटी पटना, एनआईटी उत्तराखंड में चुनकर गए। ये बच्चे अत्यंत ही गरीब थे और देश के शीर्षत: संस्थानों में चयनित होने के बाद भी एडमिशन फीस तक भी जुटा पाने में सक्षम नहीं थे। निर्णय लिया गया कि सभी बच्चों के पूरे साल की पढ़ाई और हॉस्टल का खर्च भी अवसर ट्रस्ट ही उठाएगा, ताकि सेकंड ईयर में जाने के बाद इन बच्चों को बैंक से आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आसानी से ऋण मिल सके। सभी संस्थानों में प्रवेश शुल्क और पूरे साल पढ़ाई और हॉस्टल के खर्च के अतिरिक्त अवसर ट्रस्ट ने सभी बच्चों के दो जोड़ें अच्छे कपड़े भी बनवाएं और आधुनिक तकनीक से लैस सभी को लैपटॉप भी प्रदान किया ताकि अपनी पढ़ाई पूरी करते वक्त इनमें किसी प्रकार की हीन भावना न आए। 


अपने शिक्षकों के परिश्रम से उत्साहित ‘अवसर ट्रस्ट’ इस वर्ष से 50 गरीब मेधावी बच्चों को अगले 2 वर्ष के लिए उनके रहने, खाने, हॉस्टल, पठन सामग्री आदि की व्यवस्था के साथ गहन कोचिंग की व्यवस्था करेगी, ताकि जब ये आईआईटी में प्रवेश परीक्षा में शामिल हों तो पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठ सके और बढ़िया से बढ़िया परिणाम प्राप्त कर सकें।