किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Jan-2021 08:34 AM
PATNA: बिहार में कानून के राज के दावे कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्यापारियों ने पत्र भेजा है. व्यापारियों के संगठन चेंबर ऑफ कार्मस की ओर से भेजा गया ये पत्र त्राहिमाम संदेश की तरह है. कहा गया है-6 महीने में बेलगाम अपराध से हिम्मत टूटने लगा है. अब अगर अपराध नहीं रूका तो व्यापारी धैर्य खो सकते हैं.
मुख्यमंत्री के नाम पत्र
बेलगाम और ताबड़तोड अपराध पर व्यापारियों के संगठन का ये पत्र समस्तीपुर के रोसड़ा से भेजा गया है. रोसड़ा चेंबर ऑफ कामर्स ने मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि बिहार के राज्यपाल और आलाधिकारियों को पत्र भेजा है. कहा है-बिहार में बेलगाम अपराध पर रोक लगाइय़े. पत्र में व्यापारी कह रहे हैं कि बिहार राजस्व और रोजगार उपलब्ध कराने वाले व्यापारियों की खुलेआम हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. इससे व्यवसायी हताश हो चुके हैं.
फेल है पुलिस
नीतीश अपनी पुलिस की तारीफ कर रहे हैं, व्यापारियों ने उसे फेल करार दिया है. रोसड़ा चेंबर ऑफ कामर्स के पत्र में कहा गया है कि अपराध के प्रति पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण अपराधियों का हौसला बुलंद है. रोसड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया, मंत्री रमेश गामी और कोषाध्यक्ष विनोद देव ने ये साझा पत्र सीएम को भेजा है. पत्र में व्यापारी कह रहे हैं कि मौजूदा दौर में बिहार में कानून व्यवस्था सबसे नीचे पायदान पर चला गया है.
6 महीने से त्राहिमाम की स्थिति
व्यापारियों के पत्र में कहा गया है कि पिछले 6 माह में स्थिति बद से बदतर हो गई है. चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा है कि अगर अपराधियों के तांडव पर तुरंत रोक नहीं लगायी गयी तो अराजकता के माहौल में कभी भी व्यवसायी अपना मनोबल और धैर्य खो सकते हैं. इससे बिहार का भारी नुकसान होगा. लिहाजा मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करें और व्यापारियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें