ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त

बिहार : भतीजी को पढ़ाते-पढ़ाते चाचा को हो गया प्यार, दोनों ने भागकर रचा ली शादी

बिहार : भतीजी को पढ़ाते-पढ़ाते चाचा को हो गया प्यार, दोनों ने भागकर रचा ली शादी

03-Oct-2022 12:06 PM

JAMUI : रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना जमुई से सामने आई है, जहां एक चाचा और भतीजी को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि दोनों ने लोकलाज को ताक पर रखकर एक दूसरे से शादी रचा ली। घटना जिले के बरहट इलाके की है। शिक्षक चाचा भतीजी को कोचिंग में पढ़ाता था इसी दौरान दोनों प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, चाचा विकास कुमार दास बरहट स्थित एक कोचिंग में पढ़ाता था। उसी कोचिंग में भतीजी पढ़ाई करने के लिए आती थी। इसी दौरान दोनों की आंखें चार हो गईं। बेकरारी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने घर से भागकर शादी रचाने का फैसला कर लिया। तय समय पर दोनों घर से भाग निकले और एक दूसरे से शादी रचा ली। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शिक्षक चाचा छात्रा भतीजी की मांग में सिंदूर भर रहा है। सिंदूर भरने को दौरान दोनों एक दूसरे से बातें कर रहे हैं। इसके बाद विकास कुमार दास लड़की को मंगलसूत्र पहनाता है। जिसके बाद लड़की उसका पैर छूकर आशीर्वाद ले रही है। वायरल वीडियो कब और कहां का है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।