ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल

बिहार: CDPO की PT परीक्षा स्थगित, कोरोना के मद्देनदर 6 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित की गयी

बिहार: CDPO की PT परीक्षा स्थगित, कोरोना के मद्देनदर 6 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित की गयी

17-Jan-2022 07:37 PM

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग यानि BPSC ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी CDPO के पद पर नियुक्ति के लिए प्राऱंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है. अगले महीने 6 फऱवरी को CDPO की बहाली के लिए PT परीक्षा होने वाली थी. बीपीएससी की ओर से दी गयी जानकारी में कहा गया है कि परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.


अप्रैल में परीक्षा होने की संभावना

बिहार लोक सेवा आय़ोग के संयुक्त सचिव औऱ परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया है कि अब इस परीक्षा के अप्रैल महीने में होने की संभावना है. आयोग ने परीक्षा को स्थगित करने का कारण नहीं बताया है लेकिन कोरोना के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है. दरअसल बीपीएससी पर भी कोरोना की जबरदस्त मार पड़ी थी. उसके कई अधिकारी औऱ कर्मचारी पॉजिटिव पाये गये थे. 


वहीं बड़ी तादाद में CDPO पद के लिए आवेदकों ने आवेदन दिया था. 50 पदों के लिए बीपीएससी के पास पौने दो लाख से ज्यादा आवेदन आये हैं. पौने दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का इंतजाम करने के लिए बीपीएससी को 10 जिलों में सेटर बनाने पड़ते. इसके लिए जो कवायद करनी पड़ती वो कोरोना काल में कर पाना बेहद कठिन होता. लोक सेवा आयोग को लग रहा था कि काफी संख्या में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाना होता. उन्हें आने-जाने से लेकर ठहरने में काफी परेशानी होती. 


उधर बीपीएसएसी को 67वीं बैच का PT एक्जाम भी अप्रैल में लेना है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि CDPO की पीटी परीक्षा का डेट भी उसके आसपास ही होगा.