ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार: कार धुलवा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

24-Dec-2023 06:05 PM

By First Bihar

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिनोंदिन बढ़ता ही जा रही है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना गड़खा थाना क्षेत्र के मेहिया पुल के पास की है।


अपराधियों की गोली से घायल युवक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव निवासी ब्रजेश सिंह के 19 वर्षीय बेटे उत्सव सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उत्सव अपनी कार को धुलवाने के लिए फोरलेन पर स्थिति सर्विस सेंटर पहुंचा था। कार की धुलाई हो रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोली लगने के बाद उत्सव अचेत होकर जमीन पर गिर गया।


जबतक लोग कुछ समझ पाते बदमाश वहां से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीएमसीएच में युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।