बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
25-Aug-2020 07:31 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. नीतीश सरकार की इस अहम बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. इस मीटिंग में कुल 49 एजेंडों पर मुहर लगी है.
इस बैठक में कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई प्रोत्साहन नीति पर भी मुहर लगी है. बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति 2020 की मंजूरी दी गई है. इसके अलावा फसलों की उत्पादकता बढ़ाने से लेकर बाजार मुहैया कराने तक नीति में प्रावधान किया गया है. गया के फल्गु नदी के बाएं तट पर विष्णुपद मंदिर के निकट सालों भर नदी में पानी की योजना. 226 करोड़ रुपया की प्रशासनिक स्वीकृति और खर्च करने पर मुहर लगी है.
कैबिनेट की इस बैठक में मान्यता प्राप्त राजकीय अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों को सातवां वेतनमान देने का फैसला किया गया है. सरकार के इस बड़े निर्णय से 1 जनवरी 2006 या इसके बाद 27 में 2011 के पूर्व नियुक्त कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा. लकड़ी पर आधारित उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर भी फैसला लिया गया है. बिहार काष्ठ आधारित उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति 2020 की स्वीकृति दी गई है.
ओबीसी ईबीसी कल्याण सेवा के पदों पर कार्यरत कर्मियों के लिए नई नियामवली बनाई गई है. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी सेवा भर्ती एवं सेवा शर्त नियमावली 2020 का गठन किया गया है.