ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / बिहार: बीच सड़क पर धू-धूकर जली बस, लोगों ने कूदकर बचाई जान

बिहार: बीच सड़क पर धू-धूकर जली बस, लोगों ने कूदकर बचाई जान

27-Feb-2024 05:17 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बीच सड़क पर एक सरकारी बस धू-धूकर जल गई। आग लगने के बाद बस पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने बस के कूदकर अपनी जान बचाई। 


दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक के पास आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सरकारी बस में बीच सड़क पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस आग की चपेट में आ गई। बीच सड़क पर बस धू-धूकर जलने लगी हालांकि, इससे पहले ही ड्राइवर ने बस के सड़क के किनारे रोक दिया।


जिसके बाद सभी यात्री जान बचाने के लिए बस से कूद गए और आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया हालांकि तबतक बस पूरी तरह से जल गई थी। शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।