मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Dec-2024 03:43 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: वैशाली पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर मुजफ्फरपुर के कुख्यात अपराधी मिथिलेश सिंह को उसके 10 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। मिथिलेश सिंह दो लग्जरी गाड़ियों पर अपने 10 साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मिथिलेश सिंह शातिर बदमाश है और दानापुर कोर्ट में बीते महीने हुए छोटे सरकार मर्डर केस में वांटेड था। इसके साथ ही साथ अवैध शराब, हत्या,रंगदारी सहित कई गंभीर मामले इसके खिलाफ दर्ज हैं। हाल ही में वह मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा से बेल पर बाहर निकाला था।
मिथिलेश सिंह मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पूर्व में मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के बड़े नामचीन अपराधी चुन्नू ठाकुर का शूटर रहा है। वैशाली पुलिस और एसटीएफ की टीम मिथिलेश सिंह समेत अन्य अपराधियों से पूछताछ कर रही है। इनके पास से हथियार बरामद होने की भी खबर है।
पकड़े गए अपराधियों में मुख्य रूप से कुख्यात मिथिलेश सिंह और शराब कारोबारी पवन कुमार के साथ-साथ अन्य अपराधी मुजफ्फरपुर के बरूराज, सरैया, सदर थाना क्षेत्र के साथ-साथ वैशाली के रहने वाले हैं। कुख्यात मिथिलेश सिंह को दानापुर कोर्ट परिसर में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस पटना लेकर चली गई है। सभी अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी।