Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
15-Nov-2024 12:27 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: पटना के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित आसरा गृह शेल्टर होम में कथित फूड प्वाइजनिंग से तीन लड़कियों की मौत की जांच कर रही कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीएम चंद्रशेखर सिंह को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने सप्लायर और शेल्टर होम की सुपरिटेंडेंट के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है।
दरअसल, शास्त्रीनगर स्थित आसरा गृह शेल्टर होम में कथित फूड प्वाइजनिंग से पिछले दिनों तीन लड़कियों की मौत हो गई थी जबकि 10 को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। आसरा शेल्टर होम के तीन लड़कियों की मौत के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया था और डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जांच के आदेश जारी कर दिए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 7 नवंबर को शेल्टर होम में करीब 30 लोगों ने खाना खाया था। खिचड़ी खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सभी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 7 नवंबर को ही एक की मौत हो गई थी जबकि दूसरे की इलाज के दौरान 10 नवंबर को मौत हो गई वहीं 12 वर्षीय तीसरी लड़की की मौत बीते बुधवार की शाम पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में हो गई थी।
पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके जांच के आदेश दे दिए थे। एसडीएम स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई थी। डीएम ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि शेल्टर होम में बच्चियों को खिलाई गई खाद्य सामग्री में गड़बड़ी थी, जो खाना परोसा गया वह खाने योग्य नहीं था।
डीएम ने बताया कि जांच में यह पाया गया कि बच्चियों को खिलाई जाने वाले मसाले सही नहीं थे। आश्रय गृह में मसाले सप्लायर पर प्राथमिक दर्ज की गई है और उसे ब्लैक लिस्ट भी किया जा रहा है। साफ सफाई और देखभाल की कमी में अधीक्षका का दोषी पाई गई हैं। घटना के समय अधीक्षिका अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थीं। अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आश्रय गृह के सभी स्टाफ को हटा दिया गया है और नए स्टाफ की तैनाती हुई है। अननेचुरल डेथ का जिक्र किया गया है, पुलिस अपनी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट पर यह सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन की तरफ से की गई है। तीन लड़कियों की मौत के बाद एक महिला गंभीर रूप से आईसीयू में भर्ती है। पीएमसीएच अधीक्षक से लगातार जिला प्रशासन जानकारी लेकर नजर बनाए हुए है।
पटना से फर्स्ट बिहार/झारखंड के लिए सदन जी की रिपोर्ट..