मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Dec-2024 05:10 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे की बड़ी खेप को जब्त किया है। लखौरा थाना ने छोटा पकही में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 10 करोड़ के नशीले पदार्थों को बरामद किया है।
दरअसल, मोतिहारी पुलिस को खबर मिली थी कि एक घर में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों को स्टोर किया गया है। इस सूचना के बाद पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लखौरा थाना ने छोटा पकही में भोला राय के घर में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान भोला राय घर से लगभग 11 किलो स्मैक, 6 किलो चरस और दो किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में माफिया भोला राय को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतीहारी पुलिस की नजर नेपाल के सीमाई इलाकों पर है, जहां तस्कर काफी सक्रिय हैं। नेपाल से ड्रग्स की खेप लखौरा लाई गई थी और यही से सभी को डिस्पैच करना था। पुलिस गिरफ्तार भोला राय के लिंकेज की भी पूरी जानकारी हासिल कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ड्रग्स किसको डिलीवर करना था और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं।
बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से ही सूखे नशे का चलन बढ़ता जा रहा है। दूसरे राज्यों से माफिया शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंचा ही रहे हैं। इसके साथ ही साथ सूखे नशे का कारोबार भी चरम पर है। आए दिन भारी मात्रा में सूखे नशे की खेप जब्त हो रही है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम