ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / Bihar Board Exam 2025 : बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर का डमी एडमिट...

Bihar Board Exam 2025 : बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर का डमी एडमिट कार्ड जारी, सुधार करने के लिए करना होगा यह काम

30-Nov-2024 09:48 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रीक और इंटर परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने 2025 में आयोजित होने वाले मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 29 नवंबर को डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 


जानकारी के मुताबिक स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ साथ स्टूडेंट भी बीएसईबी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 


इसके साथ ही बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अपने जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा। वहीं स्कूल के प्रधान को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। 


इसके अलावा बीएसईबी मैट्रिक और इंटर परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों के उनके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल आईडी पर बोर्ड द्वारा डमी एडमिट कार्ड जारी करने और उसमें सुधार के लिए मैसेज और ईमेल भी भेजा जाएगा। ताकि बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर छात्र अपने डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकें और अगर उसमें कोई गलती हो तो स्कूल के प्रधानाध्यापक से सुधार करा सकें। 


इधर, किसी छात्र के डमी एडमिट कार्ड में अगर कोई गलती मिलती है तो वो अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक की मदद से इसमें सुधार कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं डमी एडमिट कार्ड में 5 दिसंबर तक ऑनलाइन सुधार करने का समय दिया गया है। जारी नोटिस की मानें तो छात्र या छात्रा के नाम, उनके माता-पिता के नाम में किसी भी परिस्थिति में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा।