Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
23-Mar-2024 08:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 30 मार्च से होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
दरअसल, बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी बिहार राज्य के डीएलएड कॉलेजों में सत्र 2024-26 में दाखिला दिया जाएगा। समिति की ओर से 22 मार्च को जारी नोटिस के अनुसार,उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र 23 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही पहले से तय शेड्यूल के अनुसार, डीएलएड कोर्स में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 30 मार्च 2024 से होगी।
बिहार बोर्ड के अनुसार राज्यभर के 306 डीएलएड कॉलेजों के 30 हजार 750 सीटों पर नामांकन के लिए 30 मार्च से ऑनलाइन परीक्षा अलग-अलग दिन दो पालियों में होनी है। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए लिए दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। डीएलएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मेधा सूची व नामांकन, विकल्प लॉक करने, सीट आवंटन,स्लाइडअप इत्यादि की प्रक्रिया मई-जून की जाएगी।
आपको बताते चलें कि, इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिख रहे लिंक Bihar DElEd Admit Card 2024 पर क्लिक करें। उसके बाद छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि भरकर सब्मिट करें। अब एडमिट कार्ड आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर होंगे जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।