ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

Bihar Board Topper Prize: 10वीं के टॉपर्स होंगे सम्मानित, जानें कैश के अलावा और क्या मिलेगा?

31-Mar-2023 02:48 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आपको बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक में भी टॉपर्स छात्रों को लैपटॉप, नकद और किंडल ई-बुक रीडर देता है. वैसे छात्र या छात्राएं जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया, उसे प्रोत्साहन के रूप में यह दिया जाता है.


बता दें 10 वीं में अलग-अलग डिवीजन के टॉपर्स के लिए अलग-अलग प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस बार जो छात्र मैट्रिक परीक्षा में टॉप करेगा. उसे बोर्ड की ओर से एक निश्चित राशि दी जाएगी. इसके साथ ही नकद, लैपटॉप और ई-बुक रीडर का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा.


10 वीं के प्रथम रैंक टॉपर को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जायेगा. दूसरे रैंक वाले टॉपर को 50,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर. तीसरी रैंक टॉपर को भी 50,000 रुपये के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर. चौथे और पांचवें स्थान के टॉपर को 15 - 15 हजार रुपये और एक लैपटॉप.