बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
16-Mar-2022 02:53 PM
PATNA : बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह रिजल्ट जारी किया. इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स विषयों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है. बिहार सरकार के आधिकारिक बेवसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर के परिणाम छात्र देख सकते हैं. पटना के विकास भवन में स्थित शिक्षा विभाग के सभागार से बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे.

वेबसाईट के अलावा छात्र SMS और डिजिलॉकर ऐप पर भी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के क्रिएट मैसेज बॉक्स में जाएं. यहां 'BIHAR12' स्पेस अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करें. इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ सेकेंड में आपके पास रिवर्ट मैसेज आएगा, जिसमें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होगा. इसे चेक और सेव करके अपने पास रख सकते हैं.
बिहार बोर्ड ने 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 8 मार्च को पूरा कर लिया था. 15 मार्च तक टॉपर वेरिफिकेशन का काम पूरा कर लिया. मूल्यांकन पूरा होने के एक सप्ताह बाद रिजल्ट जारी किया जा रहा है. पिछले साल इंटर परीक्षा समाप्त होने के मात्र 40 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित किया गया था. इस बार इंटर परीक्षा खत्म होने के 29 दिन बाद ही नतीजे जारी किए जा रहे हैं.
इस बार बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. सबसे ज्यादा विज्ञान और कला संकाय में परीक्षार्थी थे. परीक्षा के बाद 24 फरवरी से 10 मार्च तक मूल्यांकन किया गया. इससे पहले 50 प्रश्नों की ओएमआर शीट की जांच बोर्ड द्वारा की गयी थी.