अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली
26-Mar-2022 12:16 PM
PATNA : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
सूत्रों के अनुसार, मैट्रिक टॉपरों की कॉपियां शनिवार तक बोर्ड ऑफिस पहुंच जाएंगी। विशेषज्ञों द्वारा कॉपियों की जांच के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगले सप्ताह बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो सकता है।
बिहार बोर्ड ने 30 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।इस बार मैट्रिक की मैट्रिक परीक्षा में लगभग 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। हालांकि मोतिहारी के 25 केंद्रों पर हुए गणित की कॉपियां एक-दो दिन में जांच ली जाएंगी।