ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / Bihar Board 12th Result : बढ़ई मिस्त्री का बेटा बना इंटर साइंस टॉपर,...

Bihar Board 12th Result : बढ़ई मिस्त्री का बेटा बना इंटर साइंस टॉपर, IAS बनने का है सपना

17-Mar-2022 07:46 AM

By SONU KUMAR

NAWADA : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के टॉपरों का लिस्ट भी जारी किया गया है. इस बार तीनों संकाय में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इंटर के टॉपर्स में बेटे और ओवरऑल में बेटियां आगे है. इस साल जारी हुए इंटर के रिजल्ट के तीनों स्ट्रीम में लड़के ही स्टेट टॉपर बने हैं. 


नवादा जिले के काशीचक प्रखंड के एक छोटे से गांव उपरावां के सौरव कुमार विज्ञान संकाय में स्टेट टापर बना है. जिला मुख्यालय स्थित केएलएस कालेज नवादा में पढ़ाई करते हुए 472 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है. सौरव ने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद थी. विश्वास था कि स्टेट टॉप टेन में जगह मिलेगी, लेकिन वह स्टेट टॉपर बनेगा इसकी कल्पना नहीं की थी. आज यह जानकर काफी खुशी हो रही है. सौरव के पिता शत्रुध्न मिस्त्री चेन्नई में बढ़ई मिस्त्री का काम करते हैं. मां बबीता देवी गृहिणी हैं. 


उसने बताया कि प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही एक सरकारी विद्यालय से हुई. फिर नवादा शहर स्थित कन्हाई स्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई की. कोरोना काल में लाकडाउन में सेल्फ स्टडी जारी रखी. जिसका परिणाम सामने है. सौरव ने बताया कि वह इसके बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहता है. यूपीएससी में सफलता हासिल करना एक सपना है, जिसे वह निश्चित पूरा करेगा. इसके लिए अभी से ही तैयारी कर रहा है. बता दें कि सौरव मैट्रिक में जिला सेकेंड टापर रहा था. उसे 464 अंक प्राप्त हुआ था. कोई इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने गांव पहुंचकर बधाई दिया.