ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार BJP को झटका, पार्टी के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लगाए कई गंभीर आरोप

बिहार BJP को झटका, पार्टी के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लगाए कई गंभीर आरोप

30-Dec-2022 01:44 PM

PATNA : बिहार में इस ठंड के मौसम में भी सियासी गर्मी बरकार हैं। बिहार में विपक्ष में बैठी भाजपा और सात पार्टी के गठबंधन से बनी बिहार की सरकार कभी भी किसी भी मसले पर एक दूसरे पर जुवानी हमला बोलने से पीछे नहीं हटते हैं। वहीं, अब इस साल के अंतिम सप्ताह और नए साल के इंतजार के बीच बिहार भाजपा को बड़ा झटका लगा है।  


दरअसल, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नाम पत्र लिखकर खुद के पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की है। इस पत्र के जरिए उन्होंने खुद के इस्तीफा स्वीकार करते हुए पार्टी प्रदत दायित्वों से मुक्त करने का भी अपील  प्रदेश अध्यक्ष से किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक मंजूरी अभी नहीं मिली है।  


बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने अपने पत्र में लिखा है कि, बड़े ही खेदपूर्वक कहना है कि बिहार भाजपा आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है। प्रधानमन्त्री जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात केवल कहने तक ही सीमित हो चुकी है। आज पार्टी में पिछड़ा/अतिपिछड़ा व दलित समाज के विरोधी तत्व हावी हो चुके हैं। हालात यह है कि जो नेता पिछड़े समाज के नहीं है वह भी इस समाज के नाम पर दशकों से सत्ता सुख भोग रहे हैं। इनके चहेते चंद नेताओं के अतिरिक्त पार्टी में पिछड़ा/अतिपिछड़ा व दलित समाज के नेताओं का उपयोग केवल झंडा ढ़ोने तक ही सीमित कर दिया गया है, जो प्रधानमन्त्री जी की नीतियों की सरासर उपेक्षा है। 

 

इसी तरह पार्टी के एजेंडा सिर्फ और सिर्फ पटना तक ही सीमित रह गया है। नालंदा जिले की बात तक नहीं होती. यह सरासर नालंदा व अन्य जिलों की उपेक्षा है। क्षेत्र में जनता द्वारा पूछे जाने पर हम जवाब तक नहीं दे पाते। इसके अतिरिक्त और भी विषय हैं जिनपर मेरा पार्टी से मतैक्य नहीं है। कई विषय मैं इस पत्र में नहीं लिख रहा, लेकिन आने वाले समय में उन्हें उठाता रहूँगा। इसीलिए मैं पार्टी के पद और सदस्यता से अपना त्यागपत्र देता हूं।